बागपत। नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा के लिए आवेदन इस बार ऑनलाइन करना होगा। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक स्कूल के टॉपर पांच बच्चों को नवोदय विद्यालय का फार्म भरवाएं, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाओं का लाभ मिल सकें।
डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने सोमवार को बताया कि इसके लिए स्कूल के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किए हैं। इस पर परीक्षा के लिए नई व्यवस्था होगा। ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों से कहा गया है कि वह अपने स्कूल के कक्षा पांच के टॉपर पांच बच्चों का आवेदन जरूर कराएं, ताकि इन बच्चों को नवोदय में कक्षा छह में प्रवेश मिल सके। इससे परीक्षा में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगा और अच्छे बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सकेगा। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ भी इस आशय की जल्द ही मीटिंग की जाएगी।