शिविर मे जांच कराने के लिए लाईन मे लगी गर्भवती महिलाए
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। खेकड़ा पीएचसी पर आयोजित हाई रिस्क प्रेग्नेन्सी डे शिविर में चिकित्सकों ने 110 गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें उपचार दिया। साथ ही 15 गर्भवती महिलाओं में हाई रिस्क प्रेग्नेसी मिली। उन्हें ज्यादा देखभाल की सलाह दी गई।
सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने जांच के लिए 130 गर्भवती महिलाओं की सूची बनाई थी। इनमें से 112 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। 15 महिलाओं में उच्च गर्भावस्था जोखिम की स्थिति पाई गई। इनकों उपचार संबंधी परामर्श दिया गया। अन्य गर्भवती महिलाओं को ऐसी स्थिति से बचाव के लिए जागरूक किया गया। डा. प्रियंका कंसाना, डा. प्रगति अग्रवाल, डा. सुनीता सोनल ने गर्भवतियों को उपचार देने के साथ ही फल और जूस वितरित किए। इस मौके पर स्टाफ नर्सिंग ऑफिसर दिव्या, प्रियाराज, पूनम, आरिफा तबस्सुम, प्रीति, लक्ष्मी, एलटी नफीस, सतीश कुमार, सुदीप आदि मौजूद रहे।