फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार एवं व्रतोत्सव पत्रिका का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ के तत्वावधान में संपूर्ण वर्ष के त्योहार एवं व्रतोत्सव पत्रिका का विमोचन धर्म संघ अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद कौशिक ने किया। इस मौके पर उन्होेंने कहा कि कि हिंदू त्योहारों का अलग ही महत्व होता है, यह पत्रिका श्रद्धालुओं के लिए उपहार के समान है।
विज्ञापन

अर्वाचीन इंटर कॉलेज में शनिवार को हिंदू त्योहारों की व्रतोत्सव पर्व निर्णय पत्रिका का विमोचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खेकड़ा शहर चौकी प्रभारी योगेश गिरि ने किया। धर्म संघ के तत्वावधान में पत्रिका का विमोचन धर्म संघ अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद कौशिक ने किया। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म सर्वश्रेष्ठ धर्म है। हिंदुओं के त्योहारों का विशेष महत्व है। त्योहारों और व्रतों की जानकारी देने वाली पत्रिका से श्रद्धालुओं को जानकारी मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र पाल शर्मा एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में सुंदर मनमोहक भजन प्रस्तुत किए कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों को शाल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान दरोगा रणपाल सिंह, कुलदीप भाटी, नरेश शर्मा, पिंटू तेवतिया, बिट्टू कौशिक, राकेश कौशिक, जयभगवान शर्मा, अखिलेश कौशिक, उमाशंकर वैध, सुशील ठेकेदार, अंकित गोस्वामी, प्रवेश शर्मा, राजीव गौड़, श्रद्धानंद पांचाल, डॉ. धनराज गिरि, पुनीत शर्मा, सचिन सिंघल, राजा शर्मा, अरविंद शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें