बागपत के दोघट के गैडबरा गांव में 132 केवीए बिजलीघर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए विद्युत ट्रांसमिशन मेरठ मंडल मेरठ के अधिकारियों ने गांव में भूमि का निरीक्षण किया। यह बिजली घर एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा।
निगम के अधिकारियों के मुताबिक 132 केवीए बिजलीघर कान्हड़ अत्यधिक ओवरलोड होने के कारण क्षेत्र में सुचारु रूप से विद्युत सप्लाई नहीं मिल पा रही है। इस बिजलीघर से 14 उप विद्युत केंद्रों को सप्लाई मिल रही है। क्षेत्रवासी काफी समय से क्षेत्र में 132 केवीए का दूसरा बिजलीघर और कान्हड़ बिजली घर को 220 केवीए का बनाने की मांग कर रहे थे। क्षेत्रवासियों की मांग पर विद्युत ट्रांसमिशन मेरठ मंडल मेरठ ने गैडबरा गांव में 132 केवीए का नया बिजली बनाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। शासन से प्रस्ताव पास हो गया है।
ओ देवेंद्र शर्मा, सतेंद्र कुमार, जेई राजकुमार गैडबरा गांव पहुंचे और 132 केवीए बिजली घर के लिए भूमि का निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता ने बताया कि 132 केवीए बिजलीघर गैडबरा को मोदीनगर और शामली बिजलीघरों से जोड़ा जाएगा। बिजलीघर एक वर्ष में बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। यह 55 एमबी का बनेगा। इस बिजलीघर से दाहा, गैडबरा, मुलसम, संतनगर, निरपुड़ा बिजलीघरों को जोड़ा जाएगा। यह अत्याधुनिक बिजलीघर बनेगा। उन्होंने बताया कि 132 केवीए बिजलीघर कान्हड़ ओवर लोड है। इससे 14 बिजलीघरों को विद्युत सप्लाई दी जाती है।
गैडबरा में 132 केवीए बिजलीघर बनने से कान्हड़ बिजलीघर का लोड सामान्य हो जाएगा। पांच बिजलीघरों गैडबरा व इब्राहिमपुर माजरा किरठल बिजलीघर से जुड़ जाएंगे। मुख्य अभियंता ने बताया कि बिजलीघर के लिए भूमि मिल गई है। शीघ्र ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, गैडबरा में नया बिजलीघर बनने की सूचना से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि कान्हड़ बिजलीघर की पॉवर वृद्धि कर 220 केवीए का बिजली बनाया जाए।