फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन में आहुतियां देकर अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सर्व हितकारी इंटर कॉलेज मीतली गौरीपुर गांव में हवन के साथ नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने हवन में आहुतियां देकर अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। कहा सत्र के प्रारंभ में कोई छात्र या छात्राएं पहले तीन दिन स्कूल नहीं आएंगे तो उसका नाम काट दिया जाएगा। कहा 30 अप्रैल तक विभिन्न कक्षाओं के लिए प्रवेश दिया जाएगा। इसमें ओमकार शर्मा, बिजेंद्र, शिवकुमार, जितेंद्र, हरबीर आदि रहे।
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम घोषित, हवन से शैक्षिक सत्र शुरू किया
छपरौली (बागपत)। किरठल गांव स्थित गोडविल इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल घोषित किया। प्रधानाचार्य सुबोध चौहान ने बताया नर्सरी कक्षा में आर्यन, एलकेजी में इकरा, यूकेजी में वैभव, कक्षा एक में अग्रिम, दो में मनीष, तीन में प्रिया, चार में अर्जुन, पांच में कशिश, छह में नमन, सात में श्रद्धा, आठ में आंशी, नौ में उज्ज्वल और कक्षा 11 में काजल प्रथम रही। इसके बाद हवन के साथ शैक्षिक सत्र का शुभारंभ किया। इसमें विनोद चौहान, यशवीर सिंह, जयपाल सिंह, दीपा, शालिनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें