दोघट (बागपत)।
दाहा गांव में प्रधान संगीता राणा के आवास पर ग्राम पंचायत की बैठक हुई। इसमें प्रधान निधि से होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की और कई प्रस्ताव पास किए।
इसमें प्रधान निधि से होने वाले विकास कार्यों पर विचार किया। इसमें इंटर लॉकिंग खड़ंजा, सीसी रोड का निर्माण, साफ-सफाई, खराब पड़े हैंडपंपों के रिबोर, मच्छरों की दवाई का छिड़काव आदि विकास कार्य कराए जाएंगे। इनके लिए सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किए। गांव में खेल मैदान बनाने का भी प्रस्ताव पास हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधान संगीता राणा ने की। संचालन ग्राम सचिव मैन पाल सिंह ने किया। इसमें बिजेंद्र राणा, अनिता, जयवीर, शिमला, रोशनी, पूनम, याकूब, कमल, बसंत आदि रहे।