बागपत। भाकियू जिलाध्यक्ष के साथ टटीरी नगराध्यक्ष ने विद्युत निगम के अफसरों की शिकायत डीएम से की। योजना के तहत कनेक्शन दिलाने और अफसरों पर भ्रष्टाचार और रिश्वत मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की । डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विद्युत निगम के अफसर और भाकियू के टटीरी नगराध्यक्ष हिम्मत सिंह के बीच संपूर्ण जमा योजना के तहत कनेक्शन को लेकर हुए विवाद हो गया । दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। बुधवार को भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर कार्यकर्ताओं के साथ डीएम से मिले। उन्हें शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि योजना में अपने मामा जयप्रकाश को कनेक्शन दिलाने के लिए गया । उनसे 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इसका विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की। एसई से इसकी शिकायत की तो उन्होंने भी अपने अधिकारी का समर्थन किया। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने कहा कि विद्युत निगम की मनमानी चल रही है। किसानों को परेशान किया जा रहा है। योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। कोई विरोध करते है तो उन्हें झूठा मुकदमा दर्ज कराते हैं। उन्होंने डीएम से निगम के अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार और रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज कराकर किसान को कनेक्शन दिलाने की मांग की। ऐसा न करने पर भाकियू आंदोलन करने को मजबूर होगा। डीएवी पब्लिक स्कूल के मैनेजर प्रवीण कुमार, भाकियू बागपत नगराध्यक्ष प्रदीप कुमार, जयप्रकाश, मोटर बस यूनियन के अध्यक्ष नीरज मौजूद रहे।