फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने प्रधान सहित दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

महावतपुर गांव में फर्जी प्रस्ताव के आधार पर राशन डीलर बनाने के मामले में कमिश्नर ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम प्रधान सहित सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महावतपुर गांव में मई 2017 में सस्ता गल्ला विक्रेता के चयन के लिए ग्राम सभा की खुली बैठक की। ग्राम प्रधान मुकेश देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में दुकान आवंटन के लिए पिछड़ा वर्ग महिला के नाम का प्रस्ताव होना था, लेकिन ऐसा नहीं पहुंचा। बैठक में सस्ता गल्ला विक्रेता का पिछड़ा वर्ग पुरुष के नाम पर प्रस्ताव पारित किया, जो शासनादेश के विपरीत है। गांव के पूर्व प्रधान जगत सिंह, जयदेव सिंह, सुखपाल, संजू, संजय कुमार, नीरज तोमर, अनुज तोमर आदि ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीपीआरओ को की, डीपीआरओ ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मेरठ आयुक्त मेरठ को की। आयुक्त ने इसकी जांच एसडीएम बड़ौत को सौंपी।। एसडीएम ने जांच रिपोर्ट मेरठ आयुक्त मेरठ को भेजी। मेरठ आयुक्त ने डीपीआरओ को दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए, लेकिन डीपीआरओ ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद ग्रामीणों ने फिर आयुक्त मेरठ को शिकायत की। मेरठ आयुक्त ने फिर डीपीआरओ को प्रधान सहित सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने कहा यदि इस बार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो तीन दिन बाद कमिश्नर कार्यालय पर धरना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें