फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसहारा पशुओं के आतंक से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में बेसहारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बेसहारा पशु आए दिन राहगीरों को टक्कर मारकर घायल कर रहे हैं। सोमवार को रेलवे रोड पर बेसहारा पशुओं ने जमकर उत्पात मचाया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र के जंगल में भारी संख्या में बेसहारा पशुओं का झुंड किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बेसहारा पशुओं को लेकर किसान खासे परेशान हैं। साथ ही खेकड़ा शहर में भी बेसहारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है। यह बेसहारा पशु बाजार एवं मार्गों पर राहगीरों को आए दिन टक्कर मारकर घायल करते रहते हैं। इससे खेकड़ा के लोग परेशान हैं। सोमवार को खेकड़ा शहर के रेलवे रोड पर बेसहारा पशुओं ने जमकर उत्पात मचाया। यह बेसहारा पशु दिन भर मार्ग पर ही डेरा डाले रहे। इससे आवागमन के चलते वाहन सवारों एवं पैदल चलने वाले लोगों एवं स्कूली छात्र, छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के लोगों ने उपजिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर बेसहारा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला में भेजने की मांग की। एसडीएम पुलकित गर्ग ने समस्या के निदान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें