फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर शोभायात्रा का विरोध करने में लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आंबेडकर शोभायात्रा का विरोध करने पर लगाया जाम
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों में जातीय तनाव बन गया। एक पक्ष के आंबेडकर शोभायात्रा का विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने सोमवार सुबह गांव के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में कुछ प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

रविवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती थी। ब्लाक क्षेत्र के एक गांव में आंबेडकर के अनुयाइयों ने उनकी शोभायात्रा निकालने की योजना बनाई। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। इस कारण गांव में शोभायात्रा नहीं निकल सकी, लेकिन सोमवार को सुबह के समय आंबेडकर के अनुयायी उग्र हो गए और गांव के मुख्य मार्ग को ट्रैक्टर व बुग्गी लगाकर जाम कर दिया। इससे दूसरे पक्ष के लोग अपने खेतों आदि में नहीं जा सके। मामले की गंभीरता को देखकर गांव के कुछ प्रबुद्ध जनों ने दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर दोनों पक्ष के लोगों के गिले शिकवे दूर कराए, साथ ही सभी लोगों ने मिलकर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प भी अर्पित किए। इसके बाद जाम खोल दिया गया। गांव में जाम लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव में पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने मामले पर बात करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें