फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-श्रम योजना में जिले में 12 हजार श्रमिकों का हुआ पंजीकरण, तैयार किया जा रहा डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। श्रमिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने व श्रमिकों को आर्थिक मद्द प्रदान करने के लिए ई-श्रम कार्ड योजना शुरू की गई थी। जिले में 12 हजार श्रमिकों ने योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराया है, मगर अभी तक जिले में श्रमिकों को योजना का लाभ नहीं मिला है। अधिकारियों का कहना है कि डाटा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार ने श्रमिकों का रिकार्ड तैयार करेन के लिए ई-श्रम कार्ड योजना का शुभारंभ किया था। योजना के अंतर्गत श्रमिकों को को पीएम श्रम योजना, योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ प्रदान करने के साथ-साथ श्रमिकों को 25 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और पंजीकृत श्रमिक की मृत्यु व पूर्ण अपंग होने पर परिजनों को 2 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की गई थी। ई-श्रम कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को दूसरे राज्यों में भी काम करने की अनुमति प्रदान की गई थी। श्रमिकों के एक वर्ष का प्रीमियर सरकार ने स्वयं भरने की घोषणा की थी। जिले में ई-श्रम कार्ड योजना के तहत 12 हजार रेहड़ी, पटरी, घरेलू कामगारों, कृषि मजदूरों, मछुआरा, ट्रक चालक, निर्माण श्रमिक, प्रवासी श्रमिकों का पंजीकरण कराया है। जिले में अभी तक योजना के अंतर्गत श्रमिकों को आर्थिक मद्द प्रदान नहीं कराई गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मजदूरों का डाटा तैयार कराया जा रहा है। डाटा तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
रजिस्ट्रेशन के बाद श्रमिक को मिलता है 12 अंकों का यूनिक नंबर
ई-श्रम कार्ड के पंजीकरण पूर्ण होने के उपरांत श्रमिकों को 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर और ई-श्रम कार्ड जारी किया जाता है। श्रमिक कार्ड के माध्यम से योजनाओं का लाभ ले सकता है।
विज्ञापन

जिले में ई-श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत 12 हजार श्रमिकों ने पंजीकरण कराया है। श्रमिकों का डाटा तैयार कराया जा रहा है। डाटा तैयार होने पर श्रमिकों को योजनाओं का लाभ प्रदान कराया जाएगा। - चंद्रप्रकाश, श्रम प्रर्वतन अधिकारी मेरठ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें