फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 1.72 करोड़ रुपये से होगी 12 सड़कों की मरम्मत, 30 गांवों को फायदा

Sat, 19 Apr 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
1.72 करोड़ रुपये से होगी 12 सड़कों की मरम्मत की खबर से संबं​धित फोटो। जर्जर हालत में मंसुरपुर-ख
विज्ञापन
बागपत। लोक निर्माण विभाग ने बागपत विधानसभा क्षेत्र में गन्ना विभाग के 12 मार्गों की सड़कों की मरम्मत शुरू कराने के लिए निविदा प्रक्रिया समेत अन्य औपचारिकता पूरी कर ली। अब जल्द सड़कों की मरम्मत शुरू होगी। इनके बनने से 30 गांवों के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन

गन्ना विभाग अपनी सड़कों का लोक निर्माण विभाग से निर्माण करा रहा है। इसके तहत ही लोनिवि ने 12 सड़कों की मरम्मत के लिए 1.72 करोड़ रुपये की निविदा की और अब निर्माण शुरू कराने के लिए वर्क ऑर्डर जारी किए जा रहे हैं। 30 अप्रैल तक स़ड़कों का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
इन सड़कों की कुल लंबाई करीब 12 किमी है। इन सड़कों के बनने से जहां किसानों को चीनी मिल तथा क्रय केंद्रों तक गन्ना ढुलाई में आसानी होगी, वहीं हजारों ग्रामीणों को भी आवागमन में सुविधा होगी। क्योंकि इन सड़कों की हालत काफी खराब है।
विज्ञापन

इस सड़क को बनवाएगी जिला पंचायत : मेरठ-बागपत हाईवे से सूरजपुर महनवा में अंडरपास से होकर जाने वाले संपर्क मार्ग के आधे हिस्से की मरम्मत लोक निर्माण विभाग ने करा दी है। इसका बाकी आधा हिस्सा जिला पंचायत के अधीन है। जिला पंचायत ने अपने हिस्से में आने वाली इस सड़क की मरम्मत के लिए 10 लाख रुपये की निविदा जारी की है। इसकी मरम्मत का काम जल्द शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें