फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से पहुंचे 12 लोग, सैंपल लिए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
- दूसरे राज्यों से आने वाले भी सात दिनों तक रहे क्वारंटीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की आशंका को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने विदेश से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। अब तक 12 लोग विदेश से यहां पहुंचे है, जिनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि ओमिक्रॉन विदेशों में अधिक फैल रहा है। ऐसे में विदेश से आने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। एक माह के अंदर अब तक सीएचसी क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले गांवों में 12 लोग विदेश से आ चुके है। उनकी जांच के लिए नमूने लेकर भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि विदेश से आने वाले मरीजों को सात दिन तक होम क्वारंटीन में रहना होगा। साथ ही घर से बाहर निकलते समय मास्क को नाक और मुंह पर अच्छे से लगाकर निकले। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा बेवजह भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें