बड़ौत (बागपत)।
तहसील में किसान संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में चल रहा धरना बुधवार को भी जारी रहा। विद्युत निगम के एसई रामबीर सिंह धरनास्थल किसानों के बीच पहुंचे और उन्होंने उनसे बातचीत की, लेकिन बातचीत विफल रही। बृहस्पतिवार को किसानों की महापंचायत होगी, इसमेें भाकियू सहित अन्य पार्टी के नेताओं ने आने की बात कही है।
बिजली की बढ़ी पावर वापस लेने, घरेलू विद्युत बिल मेें बढ़ोत्तरी बंद करने और नहरों की सफाई कराने आदि मांगों को लेकर किसान संघर्ष मोर्चा के सदस्यों का तहसील में बुधवार को दसवें दिन धरना जारी रहा। इसकी अध्यक्षता जिले सिंह ने की। इस अवसर पर जयवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को महापंचायत के लिए तैयारी शुरू कर दी है, गांव-गांव घोषणा की, इस पंचायत मेें भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत, पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता हरेंद्र मलिक ने आने की बात कहंीं। बुधवार को दोपहर के समय विद्युत निगम के एसई रामबीर सिंह किसानों के बीच पहुंचे और किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगें शासन स्तर की है, आप धरना उठा लें, हम आपकी मांगों को पूरा कराने का प्रयास करेंगे। बाद मेें मेरठ एमडी से आपकी मांगे रखी जाएगी। इसमें रकमपाल, महेंद्र सिंह, कर्मवीर सिंह, सहदेव, विक्रम सिंह आर्य, रामवीर सिंह, सूबे सिंह, बलजोर सिंह शास्त्री, चंद्रपाल, बिजेंद्र प्रधान, रोहताश आदि रहे।