फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किनौनी मिल ने बंद किए गन्ना क्रय केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/दाहा (बागपत)। क्षेत्र में किनौनी मिल के गन्ना क्रय केंद्रों को बंद कर दिया। किसानों का कहना है कि खेतों में अभी गन्ना खड़ा हुआ है। गन्ना क्रय केंद्रों को एक सप्ताह और चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मांगरौली, मुलसम, रहतना, गढ़ी, पुसार, कान्हड़, पलड़ी, झूंडपुर, नंगला कनवाड़ा, मिलाना आदि गांवों में किनौनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र हैं। मंगलवार को गन्ना क्रय केंद्रों पर आखिरी तौल करने के बाद उन्हें बंद कर दिया गया। इसे लेकर किसानों में आक्रोश है। किसानों ने कहा अभी भी खेतों में गन्ना खड़ा हुआ है। क्रय केंद्र बंद होने के बाद किसान गन्ने को कहां लेकर जाएंगे। गन्ना समिति ने भी समय में पर्चियां नहीं भेजी, जिससे समय पर गन्ने के खेत खाली नहीं हो पाए। उन्होंने मांग की कि अभी एक सप्ताह तक क्रय केंद्रों को चलाया जाए। इस दौरान राज सिंह, प्रमोद प्रधान, रणवीर सिंह, पीतम, छोटू, राजू, राजकुमार अहलावत, रण कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें