बड़ौत (बागपत)।
लौहड्डा गांव के ग्रामीण सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पहुंचे और ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के खिलाफ ड्यूटी मेें गड़बड़ी बरतने और परिवार पंजिका की नकल न देने का आरोप लगाकर हंगामा किया। बाद मेें बीडीओ को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा ग्राम विकास अधिकारी प्रिंस जैन मनमानी के चलते ड्यूटी में धांधली बरत रहे हैं। इससे गांव में जहां विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं लोगों को जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र सहित परिवार पंजिका की नकल लेने को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि फोन तक वीडीओ रिसीव नहीं करते है। बाद में उन्होंने बीडीओ प्रेम चंद को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। बीडीओ ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच कर कार्रवाई करेंगेे। सचिव प्रिंस जैन ने कहा विभागीय कार्य के चलते दूसरे गांव मेें गया हुआ था। इसमें जसवीर, आनंद, प्रवीण, पुष्पेंद्र, अजित, प्रमोद, धर्मेंद्र, अनिल आदि रहे।