फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर एनएचएम कर्मी रहे हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने समान कार्य समान वेतन सहित अपनी आधा दर्जन मांगों को लेकर सीएमओ ऑफिस में प्रदर्शन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, सीएचसी व अस्पतालों में तैनात संविदा कर्मियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार करके स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पूर्ण हड़ताल से पहले चेतावनी दी थी। इसमें जिलाध्यक्ष गोपाल राणा, उपाध्यक्ष गीता चौधरी, अनिल कुमार, अनुज श्रीवास्तव, वीर प्रताप, सचिन मलिक, हेमा गुप्ता, सुधीर गुर्जर, हेमलता यादव, वर्षा मौजूद रहे।
विज्ञापन

खेकड़ा । उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के सदस्य (एनएचएम) समान कार्य समान वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सीएचसी में हड़ताल पर रहे। उन्होंने काला रीबन बांधकर सीएचसी परिसर में प्रदर्शन किया। शनिवार को प्रदेश भर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालयए सीएचसी व अस्पतालों में तैनात संविदा कर्मियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार करके स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पूर्ण हड़ताल से पहले चेतावनी दी थी। संघ के ब्लाक संयोजक रूपेंद्र शर्मा ने बताया कि संविदा कर्मचारी समान कार्य के साथ समान वेतन, मानव संसाधन नीति, आउट सोर्सिंग को समाप्त करने, सृजित पदों के सापेक्ष कार्यरत संविदा कर्मचारियों को समायोजन, वेतन विसंगति, मृतक आश्रित परिवार को अनुकंपा के आधार पर नौकरी और निष्कासित कर्मचारियों की ससम्मान बहाली की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हड़ताल से इमरजेंसी सेवाओं को मुक्त रखा है, लेकिन मांग पूरी न होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखा जाएगा। इस दौरान डॉ. गौरव वर्मा, डॉ. दीप्ति सिंह, डॉ. साजिया खान, संदीप संधू, बीसीपीएम शशि चौधरी, संजय कुमार, सचिन शर्मा, पंकज जोशी, मनोज कुमार, नफीस खान, आरिफा तबस्सुम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें