फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो छात्राओं समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)।
विज्ञापन

ढिकौली-बंथला मार्ग पर रटौल गांव के पास अनियंत्रित कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी और बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दो छात्राओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। घायलों को दिल्ली भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

माला गांव निवासी अनिल अपने पिता हेतराम के साथ बाइक पर लोनी स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। वहीं चांदीनगर थाना क्षेत्र के तुकाली फुलैरा निवासी रोहित पंडित अपनी बहन कोमल व मानसी को बीए की परीक्षा दिलाकर खट्टा से बाइक पर वापस गांव लौट रहा था। जब दोनों बाइक सवार ढिकौली-बंथला मार्ग पर रटौल गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही स्विफ्ट कार ने दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। बाइक सवार अनिल व हेतराम पांच मीटर तक उछलते हुए खेत में जा गिरे जबकि दोनों छात्राएं व उनका भाई सड़क पर गिर गए। हादसे में दो छात्राओं समेत पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। घायल हेतराम की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें