फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधारोपण कर लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

दरकावदा गांव में मंगलवार को वन विभाग के सौजन्य तथा ग्राम पंचायत के तत्वावधान में महिलाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
आंबेडकर स्मारक स्थल परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान कृष्णा देवी ने कंजी का पौधा लगाकर किया। इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत राजपाल सिंह ने आंवले का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए, इससे वायुमंडल में स्वच्छ वायु का संचार बना रहे। उन्होंने कहा कि लगाए पौधों को सुरक्षित व संरक्षित रखने में हमें कोई कोर कसर नहीं छोड़नी चाहिए। इस दौरान महिलाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शीशम, कनकचम्पा, आम, कंजी, पीपल आदि प्रजातियों के 30 पौधे रौपे। इसमें सहायक विकास अधिकारी कृषि संजय कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी रविंद्र यादव, समाजसेवी अनिल प्रधान, वन रक्षक मनोज कुमार, कल्लू शर्मा, राजपाल, गिरवर, तारा, सलेक चंद, कृष्णपाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें