बागपत। छात्रवृत्ति न मिलने के कारण ओम साई कॉलेज के विद्यार्थियों ने समाज कल्याण दफ्तर का घेराव किया। बताया कि छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है।
विद्यार्थियों ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने बताया समाज कल्याण विभाग से ही छात्रवृत्ति नहीं जारी हुई है। कॉलेज की ओर से सभी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। उन्होंने समाज विभागीय अधिकारी से सभी विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति जारी कराने की मांग की है। समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने कहा कि सभी पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति जारी होगी। ओम साई के छात्रों के छुटपुट कमियां थी, उनको पूरा करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। रोहित शर्मा, राहिल, विकास कुमार, प्रदीप, दीपक पांचाल, सुनील सैनी सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।
प्रयोगात्मक परीक्षा आज
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आठ मार्च को बीएससी द्वितीय वर्ष की रसायन शास्त्र की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।