फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग ट्रायल में दस खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
चयनित खिलाड़ी छह व सात सितंबर को झांसी में होने वाले ट्रायल में भाग लेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कालेज में सीनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। इसमें दस खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी छह व सात सितंबर को झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होने वाले ट्रायल में भाग लेंगे।
एसोसिएशन के महासचिव डॉ प्रदीप ढाका ने बताया कि ट्रायल में अलग-अलग भार वर्ग में 25 बॉक्सरों ने भाग लिया। इनमें से दस बॉक्सरों का झांसी में होने वाले ट्रायल के लिए चयन किया गया। चयनकर्ता अंतरराष्ट्रीय रेफरी कुलदीप शर्मा व हिमांशु चौधरी ने 46-48 किग्रा भार वर्ग में हरीश, 48- 51 किग्रा भार वर्ग में दीपक, 57-60 किग्रा भार वर्ग में दीपक कुमार, 60-63.5 किग्रा भार वर्ग में कपिल भेड़ा, 73.5-67 किग्रा भार वर्ग में शिवांशु, 67-71 किग्रा भार वर्ग में समीर तोमर, 71-75 किग्रा भार वर्ग में मानवेंद्र, 75- 80 किग्रा भार वर्ग में शिवम राणा, 80-86 किग्रा भार वर्ग में वसीम और 92 से अधिक भार वर्ग में प्रभात का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल में संघ के संरक्षक डॉ अनिल कुमार, अध्यक्ष सुनील चौहान, उपाध्यक्ष धारा सिंह चौहान, प्रवेश चौहान, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विवेक चौधरी, दीपक चौहान, विपिन कुमार, महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष प्रह्लाद चौहान, चौधरी प्रेमपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें