फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.80 करोड़ से सुधरेगी दस सड़कों की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने सभी दस सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए जल्द कार्य शुरू कराने की तैयारी की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से जनपद की दस सड़कों की हालत सुधारी जाएगी। इससे एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों को फायदा होगा। लोक निर्माण विभाग जल्द ही इन पर कार्य शुरू कराने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में गांवों के काफी संपर्क मार्गों की सड़कों की हालत खराब है। इनके कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसी सड़कों की हालत सुधारने की काफी वक्त से मांग उठ रही थी। अब लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों को बनवाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इनमें छपरौली हेवा मार्ग से छपरौली लिंक मार्ग, आदर्श नंगला से शेरपुर लुहारा मार्ग, कंडेरा से बिजरौल, दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे से अशरफाबाद थल, कोताना खेड़ी प्रधान मार्ग, बिजरौली से अचरज खेड़ा मार्ग, निरपुड़ा से दोघट मार्ग, बुढ़ाना रोड से चित्तमखेड़ी मार्ग, दाहा से निरपुड़ा मार्ग, आदर्श नंगला टांडा से बाछौड़ मार्ग शामिल है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि इन सभी सड़कों को बनाने के लिए जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें