अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में मेरठ कॉलेज मेरठ को हराया
विजेता टीम के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक कालेज में चल रही दो दिवसीय चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबला जेवी कॉलेज बड़ौत और मेरठ कॉलेज मेरठ के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले मेें जेवी कॉलेज की टीम 33-29 अंक से विजयी रही। विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
बुधवार को सबसे पहले एमएम कॉलेज खेकड़ा, एनएएस कॉलेज मेरठ, मेरठ कॉलेज मेरठ और जेवी कॉलेज बड़ौत की टीमों के बीच लीग मुकाबले खेेले गए। पहले मैच में एमएम कॉलेज खेकड़ा को एनएस कॉलेज मेरठ ने हराया। दूसरे लीग मैच में एनएएस कॉलेज मेरठ को जेवी कॉलेज बड़ौत ने हराया। तीसरे लीग मैच में मेरठ कॉलेज मेरठ ने एनएएस कॉलेज मेरठ को हराया। फाइनल मुकाबले में जेवी कॉलेज बड़ौत ने मेरठ कॉलेज मेरठ की टीम को 33-29 अंक से हराया। अंकों के आधार पर भी जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत की टीम प्रथम स्थान पर रहीं जबकि मेरठ कॉलेज मेरठ द्वितीय स्थान और एनएएस कॉलेज मेरठ तृतीय स्थान पर रहा।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह, उपाध्यक्ष बुद्ध सिंह उपाध्यक्ष, उप मंत्री श्योदान सिंह ने विजेता टीम को सम्मानित किया। विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ वीरेंद्र सिंह और डॉ रविंद्र सिंह मौजूद रहे। समापन समारोह का संचालन डॉक्टर सत्येंद्र मलिक तथा डॉ. साधना तोमर ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
डॉ. अरुण सोलंकी, डॉ. जयकुमार सरोहा, डॉ. देवेंद्र पाल सिंह तोमर, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. विनय कुमार, डॉ. प्रताप चौधरी, डॉ. अमर पाल सिंह, डॉ. वीके द्विवेदी, डॅ. जीपी सिंह, डॉ. उर्वेंद्र, डॉ. देवेंद्र पाल सिंह तोमर, डॉ. लोकेंद्र सिंह, डॉ. राम शर्मा, डॉ. रघुराज सिंह, डॉ. अमित कुमार पांडेय, डॉ. अनुपम तिवारी, डॅ. अनिल सरोहा, डॉ. प्रमेंद्र, डॉ. मनोज राणा, डॉ. रश्मि निगम, डॉ. गीता रानी, डॉ. मालती, डॉ. रीना, डॉ. पूनम मलिक, सविता, बाबूराम, रवित तोमर, दीपक भारती, सविंद्र मलिक, रोहित कुमार, उमानंद त्यागी मौजूद रहे।