फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुफा बाबा मंदिर में पहुंचे 1.25 लाख श्रद्धालु

Sun, 12 Mar 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत के गुफा मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
होली के पर्व पर गुफा बाबा मंदिर में रविवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से शाम तक करीब सवा लाख श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। 
विज्ञापन


गुफा बाबा मंदिर दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर सरूरपुर गांव के पास स्थित है। होली के पर्व पर रविवार को सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में आवागमन शुरू हो गया था। जैसे-जैसे दिन निकलता गया श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गई थी। शाम तक मंदिर में भक्तों की लाइन लगी रही।

एलआईयू की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 1.25 लाख श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आए हैं। बड़ौत की सविता देवी का कहना है कि वह पिछले पांच वर्षोंसे लगातार मंदिर में आ रही है। उसने बाबा से जो भी मन्नते मांगी, वही पूरी हुई।
विज्ञापन


मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद महिला और बच्चों ने मेले में जमकर खरीदारी की। इसी कारण दुकानों पर भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ को देख  पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया था। बागपत से जाने वाले वाहनों को नैथला मार्ग तथा बड़ौत से आने वाले वाहनों को सरूरपुर के रास्ते निकाला। शाम को वाहनों का हाईवे पर आवागमन शुरू हुआ। 

दूसरी ओर मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। महिला श्रद्धालुओं से चेन स्नेचिंग की घटना न हो, इसके लिए सिविल ड्रेस में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें