फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के दाम बढ़ने से 1.25 लाख किसानों को फायदा, शुगर मिलों को 104 करोड़ ज्यादा देने होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में एक लाख 25 हजार 915 किसानों ने 84 हजार 700 हेक्टेयर में बोई हुई है गन्ने की फसल, 12 चीनी मिल पर डालते है गन्ना
विज्ञापन

- चार करोड़ 18 लाख 7 हजार 120 क्विंटल गन्ने की पैदावार होने की उम्मीद, इस तरह किसानों को 104 करोड़ 51 लाख ज्यादा मिलेंगे
- चीनी मिलों पर पिछले गन्ना सत्र के 31 अगस्त तक थे 741 करोड़ रुपये बकाया, बकाया भुगतान की लगातार उठ रही मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सरकार के चार साल बाद गन्ना मूल्य बढ़ाने से जनपद के एक लाख 25 हजार 915 किसानों को फायदा मिलेगा। वहीं, किसानों ने इस बार जितने रकबे में गन्ने की फसल की बुआई की हुई है, उससे शुगर मिलों को 104 करोड़ रुपये ज्यादा का भुगतान करना होगा। हालांकि अभी तक शुगर मिलों पर किसानों का पिछले गन्ना सत्र तक का रुपया बकाया है। जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के मुताबिक 31 अगस्त तक किसानों का 741 करोड़ रुपया बकाया था, जिसके भुगतान की लगातार मांग उठ रही है।
सरकार ने चार साल बाद गन्ने का दाम 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर किसानों को तोहफा दिया है। जहां अभी तक सामान्य प्रजाति का दाम 315 रुपये प्रति क्विंटल था जो अब 340 होगा और अगेती प्रजाति का पहले दाम 325 था जो अब 350 रुपये प्रति क्विंटल होगा। बागपत में एक लाख 25 हजार 915 किसान गन्ने की खेती करते है, जिन्होंने पिछले साल 74 हजार हेक्टेयर रकबे में गन्ने की फसल की बुआई की हुई थी। इस बार गन्ने का रकबा बढ़ गया है और किसानों ने 84 हजार 700 हेक्टेयर में गन्ने की फसल की बुआई की हुई है। किसानों के अनुसार एक हेक्टेयर में करीब 493.60 क्विंटल गन्ने की पैदावार होती है और इस तरह चार करोड़ 18 लाख 7 हजार 920 क्विंटल गन्ना की पैदावार होने की उम्मीद है। इस तरह से गन्ने का दाम बढ़ने पर मिलों को 104 करोड़ 51 लाख रुपये मिलों को ज्यादा देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 शुगर मिलों पर होता है गन्ना सप्लाई, 741 करोड़ रुपये बकाया
बागपत के किसान बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, हापुड़ व मेरठ की 12 मिलों पर गन्ने की सप्लाई करते है। मेरठ की दौराला मिल, नंगलामल मिल और मुजफ्फरनगर की खतौली मिल ने ही किसानों के बकाए का भुगतान किया है। अन्य नौ शुगर मिलों पर किसानों का 741 करोड़ रुपये का बकाया है। बकाए का भुगतान नहीं होने के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। किसान लगातार गन्ने का भुगतान जल्द करने की मांग कर रहे है।
मिलों पर किसानों का बकाया
मिल किसान आपूर्ति देय अवशेष
बागपत 24830 52.14 16763.57 6583.83
रमाला 26736 96.99 31387.27 9025.06
मलकपुर 36990 148.84 47826.76 36360.16
किनौनी 22557 71.54 22783.62 13589.78
दौराला 223 1.38 437.79 00.00
नंगलामल 94 0.35 110.02 00.00
तितावी 1155 4.87 1540.84 72.60
खतौली 1084 3.20 1014.42 00.00
भैंसाना 5967 23.43 7431.73 4923.00
ऊन 2825 9.09 2878.01 1171.25
ब्रजनाथ 240 1.50 474.33 240.99
मोदीनगर 3212 9.37 2968.88 2162.25
कुल 125915 422.70 135617.24 74128.92
नोट: यह आंकड़े जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय से लिए गए है। सभी आंकड़े 31 अगस्त तक के है। गन्ना आपूर्ति लाख क्विंटल और बकाया भुगतान लाख रुपये में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें