फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं केस: फिर पोस्टमॉर्टम पर असमंजस में सीबीआई

Sun, 13 Jul 2014 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं के कटरा सआदतगंज के रेप और डबल मर्डर केस में दोनों लड़कियों के शवों का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।
विज्ञापन


सीबीआई इस मामले में सेंट्रल फॉरेंसिक साइंटिफिक लैबोरेट्रीज (सीएफएसएल) के एक्सपर्ट से मशविरा कर रही है। सीएफएसएल से हरी झंडी मिलने पर ही जांच एजेंसी शवों का फिर से पोस्टमॉर्टम कराएगी।

सीबीआई सूत्रों की मानें तो अगर सीएफएसएल को जांच और नतीजे के लिए ऐसा करना जरूरी लगेगा, तभी शवों का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

ऐसे में दोनों लड़कियों के शवों को फॉरेंसिक एक्सपर्ट की निगरानी में ही निकाला जाएगा। इस बारे में सीएफएसएल की ओर से अब तक कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है।
विज्ञापन

एक्सपर्ट की निगरानी में निकाले जाएंगे शव

बता दें कि रेप और हत्या के बाद दोनों लड़कियों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल के तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया था। पोस्टमॉर्टम के बाद परिवारवालों ने दोनों लड़कियों के शव अटैना गंगा घाट पर दफन कर दिए थे।

जांच के दौरान फॉरेंसिक एक्सपर्ट और सीबीआई ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खामियां पकड़ी थीं। डॉक्टरों से पूछताछ का कोई नतीजा नहीं निकलने पर सीबीआई के उच्च पदस्थ सूत्रों ने पिछले सप्ताह दोनों लड़कियों के शवों का फिर से पोस्टमार्टम कराने की बात कही थी।

माना जा रहा था कि जांच एजेंसी 11 जुलाई को आरोपियों की कोर्ट में पेशी के दौरान दोबारा पोस्टमॉर्टम के लिए प्रक्रिया शुरू कर सकती है लेकिन जांच एजेंसी ने इस मामले में चुप्पी साध ली। अब तक जांच एजेंसी ने इसके लिए कोर्ट और डीएम से अनुमति भी नहीं मांगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें