फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: युवती की मांग में सिंदूर लगाकर भाग गया युवक, थाने में चल रही पंचायत, चर्चाओं का बाजार गर्म

Sun, 14 Nov 2021 09:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

मऊ जिले की एक युवती ने आजमगढ़ जिले के नरहनखास गांव के युवक पर बुलाकर जबरदस्ती सिंदूर माथे पर लगाने का आरोप लगाया। युवक युवती की मांग में सिंदूर लगाने के बाद मौके से भाग भी गया।
 
विज्ञापन
युवती की मांग में सिंदूर भरकर भाग गया युवक - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली में एक अजीब मामला सामने आया। क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में शनिवार शाम एक युवक ने मऊ की रहने वाली एक युवती की मांग में सरेराह सिंदूर भर दिया और मौके से फरार भी हो गया। युवती की ओर से शिकायत की गई तो पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले आई। पूछताछ में युवक जहां ऐसा कुछ करने से इंकार कर रहा है तो वहीं दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही है। प्रकरण को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली के नरहनखास गांव निवासी युवक के मौसी का घर मऊ जिले के घोसी कोतवाली अंतर्गत एक गांव में है। जहां वह अक्सर ही आया-जाया करता है। मौसी के पड़ोस में रहने वाली एक युवती से उसका प्रेम प्रपंच भी शुरू हो गया। युवती का आरोप है कि शनिवार को उसके प्रेमी ने उसे मिलने के लिए अजमतगढ़ कस्बा में बुलाया था।

यहां आने पर उसने सरेराह उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद वह उसे वहीं छोड़ कर फरार हो गया। युवती ने आसपास के लोगों के साथ ही इस बाबत सूचना पुलिस को दी। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली ने युवती द्वारा नामजद किए गए युवक को पकड़ कर कोतवाली पर ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने युवती पर ही लगाया आरोप

यहां युवक ने युवती की शिकायत को खारिज कर दिया। कहा कि युवती ने खुद अपनी मांग भर ली है और जबरन उसके साथ रहने की बात कह रही है। प्रेम प्रपंच का मामला होने के चलते पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी थाने पर बुला लिया। रविवार शाम तक दोनों पक्षों में पंचायत होती रही लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। युवक का विवाह भी तय हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें