फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ के युवक की यूएई में मौत: 13 दिन बाद घर पहुंचा शव, परिजनों ने सरकार से लगाई थी गुहार

Sun, 07 Nov 2021 04:45 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के सेर्रा गांव निवासी सुरेंद्र चौहान (45) यूएई के शारजाह में कारपेंटर का काम करता था। तबीयत खराब होने कारण उसकी 23 अक्तूबर को अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
युवक के शव को देख परिजनों में कोहराम - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के सेर्रा गांव निवासी युवक की संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह में मौत के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। लंबे समय से बीमार युवक 23 अक्तूबर को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 13  दिन बाद जब शव शनिवार सुबह घर पहुंचा परिजन चित्कार कर उठे। परिजनों ने शव लाए जाने के लिए शासन-प्रशासन से गुहार लगाई थी। परिजनों ने शनिवार को शव का सैदपुर घाट पर अंतिम संस्कार भी कर दिया।

विज्ञापन


 सेर्रा गांव निवासी सुरेंद्र चौहान (45) पुत्र चंद्रबली रोजी-रोटी के लिए यूएई के शारजाह में रहता था। वहां वह अलीमुंशा कंपनी में कारपेंटर का काम करता था। 11 मई 2021 को उसकी वहां अचानक तबीयत खराब हुई। कंपनी ने सुरेंद्र को अल्धौद अस्पताल में भर्ती कराया औऱ परिजनों को सूचना दी।

इसके बाद न तो कंपनी ने परिजनों से संपर्क किया न ही किसी प्रकार की कोई जानकारी ही दी। 23 अक्तूबर को अस्पताल द्वारा परिजनों को सुरेंद्र के मौत की सूचना दी गई। बताया गया कि शव को फ्रीजर में रखा गया है। सुरेंद्र के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया था।
विज्ञापन


परिजनों ने शासन-प्रशासन ने शव वापस लाए जाने की गुहार लगाई। मौत के 13 दिन शनिवार को बाद शव घर पहुंचा। घटना के बाद से परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

पढ़ेंः मामूली विवाद में होमगार्ड ने फल विक्रेता को मारा चाकू, आक्रोशित भीड़ ने मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें