फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: एक ही लड़की से दो युवकों को हुआ एक तरफा प्यार, पहले ने दूसरे की कर दी गला रेतकर हत्या

Mon, 12 Jul 2021 04:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह जिस लड़की से मोहब्बत करता था, उसी से दूसरा युवक भी प्रेम करता था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना इलाके के मधनापार गांव स्थित बाग में रविवार को युवक का शव मिला था। युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई थी। युवक की पहचान जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गडेरूआ गांव निवासी मनीष मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा के रूप में हुई थी। घटना के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं  आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद किया है।

विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली के गडेरूआ (मट्टी का पुरा) गांव निवासी मनीष मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा की रविवार को बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मधनापार गांव स्थित बाग में चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। पास में मिली बाइक के आधार पर मृतक की पहचान हुई। घटना के बाबत मृतक के भाई पीयूष मिश्रा ने बिलरियागंज थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। घटना के चौबीस घंटे के अंदर ही पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बिलरियागंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मनीष मिश्रा की हत्या को अंजाम देने वाले मुख्य अभियुक्त रूपेश उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। वह थाना कंधरापुर क्षेत्र के सेहदा गांव का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने तमंचा व बाइक बरामद कर ली।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि एक लड़की से वह प्रेम करता है। उसी लड़की से मनीष भी प्रेम करता था। जिसे लेकर उसे कई बार समझाया भी था लेकिन वह नहीं मान रहा था। इसके बाद उसने सिधारी थाना क्षेत्र के रहने वाले अपने भांजे सागर तिवारी के साथ मिलकर मनीष की हत्या कर दी। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि फरार सागर तिवारी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें