फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वारः दो करोड़ की डकैती का खुलासा, तीन गिरफ्तार, फरार बदमाशों की तलाश

Mon, 12 Jul 2021 12:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के शंकर आश्रम तिराहे के पास स्थित मोरातारा ज्वैलर्स शोरूम में गुरुवार को दिनदहाड़े शोरूम मालिक, उनकी पत्नी, स्टाफ व गार्ड को हथियारबंद बदमाशों ने बंधक बनाकर दो करोड़ रुपये की डकैती की थी।
विज्ञापन
हरिद्वार: ज्वैलर्स शोरूम में हुई थी डकैती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शंकर आश्रम के पास दिनदहाड़े ज्वैलर्स शोरूम में हुई डकैती में पुलिस ने दो बदमाशों और उन्हें रुड़की स्थित सरकारी गेस्ट हाउस में शरण देने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस, दो लाख 16 हजार रुपये नकद, 11 सफेद घातु की मूर्तियां और एक बाइक बरामद की है। वहीं पांच फरार बदमाशों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। 

विज्ञापन


ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के शंकर आश्रम तिराहे के पास स्थित मोरातारा ज्वैलर्स शोरूम में गुरुवार को दिनदहाड़े शोरूम मालिक, उनकी पत्नी, स्टाफ व गार्ड को हथियारबंद बदमाशों ने बंधक बनाकर दो करोड़ रुपये की डकैती की थी। इस मामले में शोरूम मालिक निपुण मित्तल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।

रविवार को पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। ज्वालापुर कोतवाली में पत्रकारवार्ता करते हुए एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद एसएसआई कोतवाली ज्वालापुर प्रमोद कुमार ने सीआईयू की टीम को साथ लेकर हंसराज सैनी उर्फ टिंकू निवासी गांव राजपुर-छाजपुर गढ़ी थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर हाल निवासी जिला पंचायत गेस्ट हाउस रुड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद हंसराज ने बताया कि मुख्य आरोपी सतीश ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह डकैती की है।
विज्ञापन


घटना से पहले आरोपी टिंकू के पास ही रुके थे। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सचिन उर्फ गुड्डू निवासी गांव कल्लरहेड़ी थाना गगोह जिला सहारनपुर और हिमांशु त्यागी निवासी इनायतपुर थाना स्याना जिला बुलंदशहर यूपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, 11 छोटी-बड़ी सफेद धातु की मूर्ति, दो लाख 11 हजार रुपये नकद, एक बाइक बिना नंबर की रंग बदला हुआ और दो नंबर प्लेट बरामद की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपने फरार पांच साथियों के बारे में भी जानकारी दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

ये बदमाश हैं फरार 

- सतीश चौधरी निवासी गांव सदरपुर थाना सलेमपुर जिला बुलंदशहर
- अमित उर्फ फौजी निवासी यारपुर थानाभवन जिला शामली
- संजय उर्फ राजू गांव बसौती थाना शिकारपुर जिला बुलंदशहर
- नितिन मलिक निवासी गांव कुरमाली जिला शामली
- विकास उर्फ हिमांशु निवासी रोहिणी दिल्ली। 

500 सीसीटीवी की फुटेज की गई चेक 
पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए पांच सौ से अधिक सीसीटीवी की फुटेज चेक की। इसके साथ ही एसटीएफ व सीआईयू की टीम ने 800 लोगों की मोबाइल सीडीआर चेक की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के फोटो भी तैयार कराए गए। 

...तो क्या यूपी पुलिस ने पकड़कर दिए आरोपी 
हरिद्वार। पुलिस सूत्रों के अनुसार दिन भर चर्चा चलती रही कि यूपी पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर हरिद्वार पुलिस को सौंपा है। इसके बाद हरिद्वार पुलिस की इज्जत बच सकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें