फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुल से युवक ने लगाया तमसा में छलांग, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली पुल से बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक ने तमसा नदी में छलांग लगा दिया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने युवक की कवायद को देखा तो शोर मचाया। कुछ ही देर में पुल पर काफी संख्या में लोग जुट और फिर सूचना पुलिस को दी गई। इसके साथ ही गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेकनगाढ़ा गांव निवासी संदीप राम (22) पेशे से मजदूर था। बुधवार की शाम मजदूरी कर वह घर लौट रहा था। रास्ते में वह पुल के पास ही सो गया। भोर में उसे खोजते हुए पिता जियावन राम ओझौली पुल पर पहुंचे तो संदीप वहीं सोया हुआ मिला। उन्होंने उसे जगाया और साथ लेकर घर जाने लगे। इसी दौरान संदीप अचानक से पुल की रेलिंग पर चढ़ा और तमसा नदी में छलांग लगा दिया। पिता व राहगीरों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। आसपास के कुछ युवक नदी में उतर कर उसकी तलाश में जुट गए। काफी देर तक जब संदीप नहीं मिला तो सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मल्लाहों को लेकर पहुंच गई और युवक की नदी में तलाश शुरू कर दी गई। समाचार लिखे जाने तक युवक की नदी से बरामदगी नहीं हो सकी थी। वहीं घटना से परिजनों में अनहोनी को लेकर कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें