फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हाईटेंशन करंट के झटके से छत के नीचे गिरा बालक, हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। कस्बा के खानपुर फतेह निवासी बालक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। हाईटेंशन तार में फंसे पतंग को उतारने के दौरान किशोर करंट की चपेट में आ गया और छत से नीचे गिर जाने उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अतरौलिया के खानपुर फतेह मुहल्ला निवासी गोलू 6 पुत्र विनोद विश्वकर्मा बृहस्पतिवार को दिन में सवा बारह बजे अपने छत पर खेल रहा था। घर के पास से ही हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। इसी दौरान तार पर एक पतंग कट कर आयी और फंस गई। उसे उतारने के चक्कर में गोलू पड़ गया। छत पर मौजूद लोहे की रॉड से वह पतंग उतारने लगा कि करंट का तेज झटका उसे लगा और वह दो मंजिले छत से नीचे रास्ते पर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया तो पुलिस ने पंचनामा कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मृतक के एक भाई व एक बहन बताए गए है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने मृत बालक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें