फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के लिए मोबाइल न मिलने पर नदी में कूदा था युवक, मौत

विज्ञापन
नदी में डूबे युवक का शव मिलने बाद रोते विलखते परिजन। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अमिलो। सिधारी थाने के बैठौली पुल से बुधवार की शाम तमसा नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव शनिवार की सुबह मुबारकपुर थाने के सिकंदरपुर गांव के पास नदी में उतराया मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पता चला कि पढ़ाई के लिए मोबाइल नहीं मिलने पर उसने नदी में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के खुजिया रघुनाथपुर गांव निवासी संदीप कुमार (21) बुधवार की शाम अपने एक मित्र के साथ बैठौली पुल पर आया था। यहां वह कुछ देर अपने दोस्त के साथ पुल की रेलिंग पर खड़ा होकर बात करता रहा और तमसा में छलांग लगा दी। उसका दोस्त हड़बड़ा गया और भाग कर घर पहुंचा। परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया। रात होने के कारण उसकी तलाश नहीं हो पाई। अगले दिन सुबह से ही पीएसी, पुलिस की टीम तलाश, गोताखोर की मदद से शव की तलाश में जुटी रही। शनिवार की सुबह लगभग दस बजे सिकंदरपुर गांव के पास ग्रामीणों ने नदी में एक शव उतराया मिला। परिजनों ने संदीप के रूप में पहचान की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता विद्यासागर ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब है। संदीप कक्षा 12 का छात्र था और पढ़ाई के लिए वह मोबाइल फोन मांग रहा था। उसने व्यवस्था करने की बात कहीं थी लेकिन उसने इसी कारण से आत्महत्या कर ली। जिस दोस्त के साथ वह बैठौली गया था वह मंदबुद्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें