कंधरापुर थाना अंतर्गत भंवरनाथ के पास बुधवार की रात ट्रैक्टर-ट्राली से एक युवक को चोट लग गई। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर ले गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
आगरा जिले के अछमेरा थाना अंतर्गत बेलवटी गांव निवासी 27 वर्षीय पंकज पुत्र दुर्गपाल सिंह भूंसा काटने वाली मशीन लेकर बीते ढाई माह से जिले में रह रहा था। वह कंधरापुर थाना क्षेत्र स्थित एक ढाबा पर पिता व भाइयों के साथ ठहरा था और भूंसा बालने वाली मशीन चलाता था। बुधवार की रात वह कहीं से भूंसा काट कर वापस ढाबा पर लौट रहा था। इसी दौरान भंवरनाथ के पास व अपनी मशीन खड़ी कर लघुशंका के लिए उतरा। इसी दौरान गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली से उसे धक्का लगा गया। सूचना पर ढाबे पर मौजूद साथ के लोग मौके पर पहुंचे और उसे उठा कर ढाबे पर ले आए। जहां वह खाना आदि भी खाया और फिर सो गया। सुबह परिजन उसे जगाने लगे तो नहीं उठा। जांच करने पर पता चला कि वह मर चुका है।