फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन की अभद़्र टिप्पणी पर भड़के नौजवान

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कस्बे में मंगलवार को लोगों ने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ प्रदर्शन किया और कुरान पर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई। थाने में तहरीर दे मुकदमा दर्ज करने की मांग की। ।
विज्ञापन

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी पर इस्लाम के खिलाफ बेजा टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। मंगलवार को उनके खिलाफ युवकों जीयनपुर कस्बे में प्रदर्शन किया। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की। निहाल मेहंदी ने कहा कि सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए और जानबूझकर चर्चा में बने रहने के लिए उन्होंने बेजा टिप्पणी की है। इस दौरान जीशान मेहंदी, कायम मेहंदी, आदिल अब्बास, इस्लाम, मोहम्मद तौहीद, अजीम आदि उपस्थित थे। बाद में थाने में उनके खिलाफ तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें