जहानागंज के एकौना गांव के सच्चिदानंद पांडे की मार्कण्डेय धाम में गंगा नदी में स्नान के दौरान डूब?
- फोटो : AZAMGARH
जहानागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी युवक सोमवार की शाम साथियों के साथ मार्कंडेय धाम दर्शन पूजन के लिए गया था। मंगलवार की भोर में गंगा में स्नान के दौरान वह नदी में डूब गया। दिन में दस बजे के लगभग उसका शव नदी से बरामद हुआ। सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
एकौना गांव निवासी 35 वर्षीय सच्चिदानंद पांडेय पुत्र स्व. हरिशंकर पांडेय सोमवार की शाम मित्रों के साथ मार्कंडेय धाम दर्शन-पूजन के लिए गए थे। मंगलवार की भोर में तीन बजे के लगभग वे साथियों के साथ गंगा नदी में नहाने गए। इसी दौरान वह नदी में डूब गए। सच्चिदानंद के नदी में डूबते ही दोस्तों में हड़कंप मच गया। सूचना पर एनडीआरएफ की टीम ने नदी में उनकी तलाश शुरू किया। मंगलवार की सुबह 10 बजे के लगभग सच्चिदानंद का शव गंगा नदी से बरामद हुआ। मृतक एफसीआई में कार्यरत थे। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं चौबेपुर थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री के पिता थे।