फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा के घर गए युवक ने छोटी सरयू में लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र के भैरव धाम स्थित छोटी सरयू नदी में सोमवार की सुबह लगभग 11.00 बजे छलांग लगाकर एक युवक ने जान दे दी। लगभग 2 घंटे बाद नदी से युवक का शव स्थानीय लोगों ने बरामद किया। रविवार की शाम वह अपने जीजा के घर देवारा हरखपुर गया था। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कोलघाट निवासी विजय प्रजापति (28) पुत्र हरिश्चंद्र प्रजापति काफी दिनों से मानसिक रुप से बीमार चल रहा था। रविवार की शाम वह अपने घर से महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा हरखपुरा निवासी अपने बहनोई दिलीप प्रजापति के घर पहुंचा था। जहां रात भर वह रुका और सोमवार की सुबह बिना किसी को बताए ही लापता हो गया। जीजा दिलीप व परिवार के अन्य लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू किए तो वह भैरवधाम के पास मिल गया। रिश्तेदारों को देख कर वह भागने लगा। जीजा व अन्य लोगों ने दौड़ा कर उसे पकड़ा और गमछा से हाथ बांध कर किसी तरह घर ले जाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान उसने खुद को छुडा लिया और भागते हुए छोटी सरयू नदी में छलांग लगा दिया। रिश्तेदारों के शोर मचाने पर कुछ स्थानीय लोग तत्काल नदी में कूदे लेकिन तब तक वह गहरे पानी में समा गया था। लगभग दो घंटे बाद विजय का शव लोगों ने अथक प्रयास कर नदी से बरामद किया। सूचना पर महराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें