फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खुद को मारी गोली, शव के ऊपर पिस्टर और सुसाइड नोट मिला; पुलिस-फॉरेंसिक कर रही जांच

Fri, 23 Aug 2024 12:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: घटना के बाद आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके साथ फॉरेंसिक टीम भी मौजूद थी। पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। 

विज्ञापन
शव को अपने कब्जे में लेकर जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के इमलिया चौकी क्षेत्र के मऊ बॉर्डर के पास शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे बदमाशों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर जांच-पड़ताल कर वापस लौट गई। सीओ सगड़ी शुभम तोदी व एडिशनल एसपी चिराग जैन भी घटनास्थल पर पहुंच निरीक्षण किए।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कैथोलिक गांव निवासी जयप्रकाश श्रीवास्तव शुक्रवार की सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। वह इमलिया चौकी क्षेत्र के मऊ बॉर्डर के पास पहुंचे ही थे तभी बदमाश आए और गोली मारकर फरार हो गए। जयप्रकाश जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। मृतक के हाथ से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद किया है। पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच-पड़ताल कर वह वापस लौट गई। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही सीओ सगड़ी शुभम तोदी व एडिशनल एसपी चिराग जैन भी मौके पर पहुंच गई। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश श्रीवास्तव निवासी कैथोलिक थाना जीयनपुर हाल पता शहर कोतवाली क्षेत्र के पठकौली गांव का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें