फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दुपट्टे के सहारे युवक ने लगाई फांसी, नींद टूटते ही लटकती लाश देख पत्नी के उड़े होश

Sat, 06 Apr 2024 08:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ के हुसेपुर भरौली गांव में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। युवक ने फांसी क्यों लगाई, यह बात अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के महरागंज थाना क्षेत्र के हुसेपुर भरौली गांव निवासी एक युवक ने बीती रात घर में ही दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। जब तक परिजनों को इसकी जानकारी होती तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। 

विज्ञापन


हुसेपुर भरौली गांव राजकुमार (35) शुक्रवार की रात घर पर ही था। खाना खाने के बाद उसने देर रात दुपट्टे के सहारे घर में लगे बांस के सहारे फांसी लगा लिया। कुछ देर बाद पत्नी की नींद खुली तो पति को फंदे पर लटकता देख उसके होश उड़ गए। पत्नी की चीख सुन कर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।

सूचना पर महराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक तीन बच्चों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें