फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शराब पीकर गिरे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत, वीडियो वायरल; चार पहिया की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 05 Aug 2024 03:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Ghazipur News: दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। वहीं, एएसपी सिटी ने कहा कि जांच चल रही है। जल्द ही कार मालिक गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
सीसीटीवी वीडियो से निकाली गई फुटेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली क्षेत्र का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक शराब पीकर सड़क पर गिरा हुआ है। तभी उधर से गुजर रहा एक चार पहिया वाहन उसे रौंदते हुए निकल जाता है।

विज्ञापन




सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीर के बाद पुलिस हरकत में आ गई और युवक को रौंदने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है। घटना बीते शनिवार की रात नगर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी सब्जी मंडी चौराहे की बताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक साइकिल जाते हुए सड़क पर गिर जाता है। किसी ने उसे उठाने की जहमत नहीं उठाई। वह उसी तरह से सड़क पर ही पड़ा रहा। अगल बगल से वाहन गुजरते रहे।
विज्ञापन




इसी बीच रोडवेज की तरफ से एक ई-रिक्शा और उसके पीछे चार पहिया वाहन वहां पहुंचा। ई-रिक्शा चालक तो युवक को बचाकर निकल गया। लेकिन, चार पहिया वाहन ने युवक को रौंद दिया। इसके बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

गाड़ी ऊपर चढ़ने के बाद युवक तड़पने लगा। इसके बाद वहां मौजूद लोग वहां से भागने लगे। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन उसे लेकर अस्पताल गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त खत्री टोला मुहल्ला निवासी सोनू चौहान (23) के रूप में हुई।

सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल में जुट गई। कुछ आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के समीप ही चाय जलपान की एक मड़ई को तहस-नहस कर दिया। घटना की सूचना के बाद शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक सोनू चौहान गोला मंडी में अपने भाई के साथ सब्जी बेचने का काम करता था।
विज्ञापन


बोले अधिकारी
तीन अगस्त की रात यह घटना घटित हुई थी। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हम गाड़ी की पहचान करने में जुटे हुए हैं। - शैलेंद्र लाल, एएसपी सिटी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें