फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: ट्रक व स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत, हादसे में युवक की मौत; LLB का एग्जाम देने जा रहे थे दो युवक

Mon, 08 Jan 2024 05:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

हादास सिधारी थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे पर खोजापुर के पास हुआ। स्कॉर्पियो सवार दो युवक एलएलबी की परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
Azamgarh news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के खोजपुर गांव के पास एनएच पर सोमवार को ट्रक व स्कॉर्पियों में टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियों सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। स्कॉर्पियों सवार दोनों युवक परीक्षा देने जिला मुख्यालय स्थित डीएवी पीजी कालेज जा रहे थे। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
तहबरपुर थाना क्षेत्र के हांसापुर गांव निवासी देवी लाल यादव (32) व विजय उर्फ बजरंगी (31) दीदारगंज क्षेत्र के फूलेश स्थित ओम प्रकाश मिश्रा विधि महाविद्यालय से एलएलबी कर रहे थे। इन दिनों एलएलबी की परीक्षा चल रही है। विद्यालय का सेंटर डीएवी पीजी कॉलेज आया था। सोमवार को परीक्षा में शामिल होने के लिए देवी लाल व विजय स्कॉर्पियों से जिला मुख्यालय नेशनल हाईवे होकर जा रहे थे। 

स्कॉर्पियों सवार अभी सिधारी थाना अंतर्गत खोजापुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में देवी लाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विजय घायल हो गए। 
विज्ञापन

सूचना पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसको उपचार के बाद छोड़ दिया गया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री के पिता थे। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें