फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आजमगढ़ के युवक की जौनपुर में मिली लाश, फुटबॉल खेलने घर से निकला था युवक

Wed, 03 Apr 2024 05:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: युवक के मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। रामसुंदर का शव परिजनों ने जौनपुर जिले के खेतासराय थानांतर्गत भदेला गांव के सिवान में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ पाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुधरपुर गांव निवासी युवक का शव बीती रात जौनपुर जिले के खेतासराय थाना अंतर्गत भदेला गांव में आम के पेड़ पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम में युवक घर से फुटबाल खेलने जाने की बात कह कर निकला था। 

विज्ञापन


सुधरपुर गांव निवासी रामसुंदर बिंद (18) मंगलवार को अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रहा था। शाम चार बजे के लगभग वह परिजनों से फुटबॉल खेलने जाने की बात कह कर निकला। इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और वे रामसुंदर की खोजबीन में जुट गए। रात लगभग नौ बजे रामसुंदर का शव परिजनों ने जौनपुर जिले के खेतासराय थानांतर्गत भदेला गांव के सिवान में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ पाया।

परिजन आनन-फानन में उसे पेड़ से उतार कर फुलेश बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर दीदारगंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाई व तीन बहनों में पांचवें नंबर पर और आईटीआई का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें