फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं साक्षर बने और रखे विधिक की जानकारी - मधुचंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार द्वारा मनाए जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन सठियांव के ग्राम पंचायत भटौरा (वनवासी बस्ती) में रविवार को किया गया। जिसमें कानूनी जानकारियां देकर अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

महिलाओं को जागरूक करते हुए नोडल अधिकारी एवं संयुक्त खंड विकास अधिकारी मधुचंदा सिंह ने कहा कि हम सभी को नागरिक अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए और देश का प्रत्येक नागरिक साक्षर के साथ विधिक जानकारी रखे ताकि अधिकारों की रक्षा हो सके। सहायक सांख्यकीय अधिकारी संजय कुमार यादव ने घरेलू हिंसा, पुलिस प्रताड़ना, महिलाओं की सुरक्षा से निपटने के संबंध में विधिक जानकारी देते हुए महिलाओं को जागरूक किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान कांती देवी ने किया। इस अवसर पर राजेश कुमार, विनय कुमार, राधेश्याम सिंह, सुनील कुमार, सुनीता यादव, आशा देवी, सुमन देवी, लालसा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें