फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: चुनाव के दौरान पोलिंग बूथों पर वेबकैम लगाने वाली कंपनी की महिला कर्मी का होटल में मिला शव, सपा ने साजिश की जताई आशंका 

Tue, 08 Mar 2022 11:47 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के दौरान पोलिंग बूथों पर वेबकैम लगाने वाली कंपनी की महिलाकर्मी की लाश सोमवार को आजमगढ़ रोडवेज क्षेत्र स्थित होटल के कमरे में पड़ी मिली। इसकी जानकारी होते ही हड़कंप मचा गया। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


वहीं समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि आजमगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान पोलिंग बूथों पर वेबकेम लगाने वाली कंपनी की महिला अधिकारी का शव एक होटल के कमरे में लटका मिलना अत्यंत दुखद है। यह पूरा घटनाक्रम एक बड़ी साजिश की ओर इशारा हो सकता है।

 

सपा ने पुलिस प्रशासनसे मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आजमगढ़ की सभी दसों विधानसभा के 2725 बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई थी। यह काम वेबकैम लगाने वाली एक कंपनी को मिला था।

विज्ञापन

2725 बूथों पर लगे वेबकैम के मुख्य पावर इंचार्ज की कमान हापुड़ की रहने वाली सरिता चौधरी देख रही थीं। वह रोडवेज क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरी थीं। सोमवार को सरिता चौधरी अपने कमरे में मृत हाल में पाई गईं। इसकी जानकारी होते ही होटल प्रशासन के साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की हत्या हुई है अथवा उसने आत्महत्या की है। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें