बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के बतहिया बाजार स्थित एक जनरल स्टोर में मंगलवार की शाम आग लग गई। सामान बचाने के चक्कर में दुकानदार महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
बतहिया गांव निवासिनी 55 वर्षीया तिरसा पत्नी जगजीवन रोजीरोटी के लिए स्थानीय बाजार में जनरल स्टोर खोल रखी थी। मंगलवार की शाम वह अपनी दुकान बंद करने की तैयारी में थी कि इसी दौरान शार्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग काफी भयावह हो गई और तिरसा सामान बचाने के चक्कर में आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतका चार पुत्र व पांच पुत्रियों की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।