फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: पट्टीदारों ने महिला को उतारा मौत के घाट, गोबर रखने के विवाद में खौफनाक वारदात

Thu, 14 Oct 2021 11:34 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के टिकरिया नंदाव गांव में गुरुवार सुबह दयाराम की उसके पट्टीदारों से गोबर रखने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। लाठी-डंडे से हमले में दयाराम की पत्नी गुड्डी देवी (40) गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
अस्पताल में घायल महिला को मृत घोषित किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले में गुरुवार सुबह गोबर रखने के विवाद में पट्टीदारों के बीच मारपीट हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से आरोपी गांव से फरार हैं। 

विज्ञापन


सरायमीर थाना क्षेत्र के टिकरिया नंदाव गांव निवासी दयाराम और लालबहादुर पट्टीदार हैं। गुरुवार सुबह गोबर रखने को लेकर दयाराम की पत्नी गुड्डी देवी (40)  का लालबहादुर से विवाद हो गया। कहासुनी के बीच लाल बहादुर ने लाठी-डंडा से उस पर हमला कर दिया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले कर गए जहां चिकित्सकों ने गुड्डी देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका तीन पुत्र व एक पुत्री की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतका के पति दयाराम ने लालबहादुर समेत पांच के खिलाफ सरायमीर थाने में नामजद तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में गल्ला व्यवसायी की मौत

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरईपुर गांव के पास बुधवार रात ट्रक से कुचल कर गल्ला व्यवसायी रामविजय गुप्ता (38 ) पुत्र स्व. लालचंद गुप्ता की मौत हो गई। वह दिन में किसी काम से बड़हलगंज गया था। रात में सवा नौ बजे नरईपुर गांव के पास बस से उतर कर और पैदल घर जाने के दौरान ट्रक ने कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें