फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर: आजमगढ़ में महिला को पिकअप ने मारी टक्कर, हादसे में मौके पर हुई मौत

Sun, 16 Jun 2024 10:42 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के सिकंदर पट्टी गांव के पास रविवार की सुबह सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई। वह शौच के लिए घर से निकली थी। रास्ते में तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के सिकंदर पट्टी गांव के समीप रविवार की सुबह शौच के लिए निकली महिला को पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। वहीं चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी मुताबिक कानपुर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के रनियापुर गांव निवासी सीटू (26) पत्नी कमल पवई थाना क्षेत्र के सिकंदर पट्टी बाजार में किराये के मकान में रहती थी। रोज की तरह रविवार की सुबह में शौच के लिए घर से निकली थी। वापस लौटते समय तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना के बाद आसपास के लोगों ने बताया की मृतका व उसका पति लगभग छह माह से किराये के मकान में रह कर फेरी कर सामान बेचने का काम करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के दो बच्चे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें