फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सभासदों के हंगामे के बीच 43.22 करोड़ का बजट स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। नगरपालिका परिषद मुबारकपुर के बोर्ड की बैठक शनिवार को नपा के प्रशासक एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह की अध्यक्षता में हुई। सभासदों के विरोध के चलते यह बैठक हंगामेदार रही। हंगामे के बीच सदस्यों द्वारा 43 करोड़ 22 लाख का बजट पास किया गया। वहीं बैठक का बहिष्कार कर रहे 10 सभासदों ने अध्यक्ष नहीं तो बैठक नहीं के नारे लगाए।
विज्ञापन


नपा के प्रशासक एडीएम आजाद भगत सिंह ने नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक को शुरू करने का निर्देश अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्रा को दिया। नपा लिपिक राजन चौधरी ने आठ प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया। चंद मिनट बाद ही अध्यक्ष समर्थित 10 सभासद और 15 विपक्षी सभासद एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए आपस में भिड़ गए। एडीएम आज़ाद भगत सिंह, थानाध्यक्ष निहार नन्दन कुमार, चौकी प्रभारी संजय ने किसी तरह से उन्हें शांत कराया। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए 2024-25 का बजट बहुमत के आधार पर 43 करोड़ 22 लाख का पास हुआ। जिसमें अनुमति खर्च 42 करोड़ 91 लाख रुपए के साथ ही 31 लाख अनुमति रुपए बचत का अनुमान लगाया गया। जिसमें जलापूर्ति, सफाई, जल निकासी नगर के सुंदरीकरण, प्रकाश व्यवस्था, आउट सोर्स ठेका आदि व्यवस्थाओं का बजट पास होते ही कुछ सभासदों ने विरोध शुरू कर दिया। यह सभासद नगरपालिका के गेट पर धरना प्रदर्शन करने लगे। इस मौके पर एडीएम वित्त आज़ाद भगत सिंह, अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्र, नपा लिपिक राजन चौधरी, रागिब मसूद, मोनू सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें