नगर के रोडवेज स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते उप्र उद्योग ?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नगर के रोडवेज क्षेत्र स्थित एक होटल में उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का शुक्रवार की देर शाम आगमन हुआ। इस दौरान उनके द्वारा व्यापारियों ने उनका स्वागत किया और उन्होंने व्यापारियों के हित का प्रस्ताव प्रशासन के सामने रखा।
मुकुंद मिश्रा ने कहा कि तीन दिन पूर्व शनिवार की बंदी समाप्त करने के लिए सीएम से मांग की गई थी जिसे उन्होंने स्वीकार किया। व्यापारियों को 10 लाख का दुर्घटना बीमा दिया जा रहा है। साथ ही जो व्यापारी जीएसटी देते हैं उन्हें अलग से पांच लाख रुपये का जनरल बीमा दिए जाने एवं खाद्य विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा जारी लाइसेंस के नवीनीकरण की परंपरा को समाप्त किए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की जाएगी। जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने अतिथियों एवं व्यापारियों का स्वागत करते हुए व्यापारियों को एकता बनाए रखने एवं संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रांतीय अध्यक्ष से व्यापारियों को पेंशन देने की शासन से मांग करने का प्रस्ताव रखा, जो जीएसटी व्यापारियों द्वारा दिया जाता है। उसका का कुछ अंश और उतना ही शासन द्वारा मिलाकर अलग से पेंशन का खाता खोल कर जमा करने की बात कही। संगठन का गीत रश्मि डालमिया, विभा अग्रवाल, अनुपमा द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर उमाशंकर, संत प्रसाद अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। संचालन आईटी मंच के जिलाध्यक्ष अमन गर्ग ने किया।