फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में मीठी पट्टी गांव निवासी विवाहिता की शुक्रवार की देर रात संदिग्धावस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई ने अपने बहनोई पर अवैध संबंधों के चलते पत्नी की हत्या कर देने का आरोप लगाया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भुवना बुजुर्ग गांव के निवासी मुन्नर राजभर की पुत्री दुर्गासा (30) का विवाह 2010 में मीठी पट्टी गांव निवासी सूर्यभान से हुआ था। शुक्रवार की रात सवा नौ बजे दुर्गासा के ससुरालियों ने मायके वालों को फोन किया कि उसकी तबीयत ज्यादा खराब है। इस सूचना पर मायके वाले रात में ही मीठी पट्टी गांव पहुंच गए। वहां घर का कोई सदस्य नहीं था और दुर्गासा की लाश पड़ी थी। मृतका के भाई ने तत्काल जीयनपुर कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी और आरोप लगाया कि उसके बहनोई का अपने रिश्ते की ही एक महिला से अवैध संबंध है। उसकी बहन इसका विरोध करती थी। इसी के चलते बहन के पति सूर्यभान, जेठानी बिंदु व सास देवराजी ने उसे पानी में डुबोकर मार डाला। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका तीन बच्चों की मां थी। ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हैं।
मृतका के भाई ने थाने पर तहरीर दी है। जिसके आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जीयनपुर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असली वजह पता चलेगी। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -महेंद्र शुक्ला, सीओ सगड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें